कानपुर: कानपुर पुलिस ने जारी किया वीडियो, पैर मे फ्राक्चर अभ्यार्थी को कंधे के सहारे परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया
गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज में एक अभ्यर्थी पैर में फैक्चर होने के बाबजूद पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ। खाकी वर्दी पहनने का सपना संजोए इस युवा को वहां ड्यूटी पर कार्यरत आरक्षी प्रेमवीर सिंह और मुख्य आरक्षी मनोज कुमार ने सहारा प्रदान कर परीक्षा हॉल तक पहुंचाने में मदद की।