कानपुर: किदवई नगर में यूके लिप्टिस का पेड़ ई—रिक्शा—ऑटो पर गिरा, दोनों की बची जान
किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित एच ब्लॉक शनिदेव मंदिर के पास यशोदा नगर बाईपास को जाने सड़क पर यूके लिप्टिस का पेड़ जा गिरा। भारी भरकम पेड़ की चपेट में ई—रिक्शा और ऑटो आ गया। पेड़ के नीचे दबकर ई—रिक्शा और ऑटो चालक दब गए। जिससे बीच सड़क कोहमरा मच गया। राहगीरों ने दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन ई—रिक्शा और आटो क्षतिग्रस्त हो गए।