कानपुर: कानपुर नगर अध्यक्ष फजल महमूद समेत 40 समाजसेवियों पर जबरन दुकान बंद कराने मे मुकदमा हुआ दर्ज ,एसीपी कोतवाली ने दी जानकारी
कानपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवीन मार्केट की खुली दुकानों को बंद करा कर आंदोलन को सफल दिखाने का प्रयास किया था, उस दिन तो पुलिस मूक दर्शक बन सब देखती रही और वीडियो भी बनाती दिखी लेकिन अब कानपुर पुलिस ने सपा के कानपुर नगर अध्यक्ष फज़ल महमूद समेत 40 समाजवादियों पर जबरन दुकान बंद कराने में बीएनएस के सेक्शन 223 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया है ।