गिरिडीह: टुंडी रोड स्थित सेंट्रल जेल के 5 कैदियों की तबीयत खराब होने पर सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
टुंडी रोड स्थित सेंट्रल जेल में बन्द 5 कैदियों का तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए बुधवार को सदर अस्पताल लाया गया। सभी पांचो कैदियों का इलाज चल रहा था। बताया गया कि तबीयत खराब होने वालों में चार पुरुष और एक महिला कैदी शामिल है। अलग-अलग कांड में पांचो कैदी जेल में बंद हैं। अचानक तबीयत खराब होने से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।