तुलसीपुर: हरिहरगंज ललिया मार्ग पर झिने नाला पर पुल एवं संपर्क मार्ग की मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने की
मंगलवार शाम 5 बजे समाज सेवी युगल किशोर शुक्ला के नेतृत्व में हरिहरगंज ललिया मार्ग पर झिने नाला पुल एवं संपर्क मार्ग का ग्रामीणों द्वारा मरम्मत किए जाने की मांग किया गया। बताया गया कि बरसात में यह रास्ता बंद हो जाता है जिससे तराई क्षेत्र के आधे जनपद वासियों का आवागमन मुख्यालय से कट जाता है ग्रामीणों द्वारा इस समस्या से उन्हें निजात दिलाने की मांग की गई है।