तुलसीपुर: जुमुरिया गांव में एक कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम
गौरा क्षेत्र के जुमुरिया गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जुमुरिया गांव में के एक 22 वर्षीय व्यक्ति वीरेंद्र कश्यप का शव उनके घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, जब परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा खोला तो वीरेंद्र का शव लटका मिला।