तुलसीपुर: गैसड़ी क्षेत्र के लालपुर रननूडीह में नाबालिक लड़की से युवक ने की छेड़छाड़, पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
कोतवाली गैसड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर रननूडीह मे नाबालिक लड़की से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है लड़की के पिता द्वारा 19 जुलाई को थाना कोतवाली पर तहरीर देने के बाद भी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया, सुनवाई न होने पर 21 जुलाई को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।