बागपत: बाघू के जंगल में एक नलकूप पर बच्चे के शव को गड्ढा खोदकर दबाने की सूचना, पुलिस ने खुदाई कर निकाला पालतू कुत्ता
Baghpat, Bagpat | Apr 15, 2026 बागपत कोतवाली क्षेत्र के बाघू के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नलकूप के पास बच्चे के शव को गड्ढा खोदकर जमीन में दबाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली बागपत उप निरीक्षक धीरज कुमार बुधवार की सुबह 8 बजे तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध स्थान पर गड्ढा खुदवाया, तो वहां से बच्चे के बजाय एक पालतू कुत्ते का शव बरामद हुआ।