मुंगेर: मेयर कुमकुम देवी ने किया राजा-रानी तालाब का निरीक्षण, बच्चों के लिए जल्द बनेगी बोटिंग सुविधा
Munger, Munger | Dec 26, 2025 नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी ने गुरुवार को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल राजा-रानी तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब परिसर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर मेयर ने कहा कि राजा-रानी तालाब को और अधिक आकर्षक व बच्चों के अनुकूल बनाने के लिए जल्द ही बोटिंग (नाव विहार) की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे बच्चों क