गुना नगर: शहर के गोपालपुरा में बारिश से गिरा कच्चा मकान मकान मालिक घायल जिला अस्पताल में भर्ती
गुना नगर पालिका क्षेत्र के गोपालपुरा में कैंट थाना इलाके में एक कच्चा मकान बारिश के चलते गिर गया। 2 जुलाई सुबह जिला अस्पताल में भर्ती मकान मालिक प्रेम सिंह ने कहा, रात के समय मकान अचानक से गिर गया, गनीमत रही घटना के वक्त मकान मालिक अकेला था, बाकी लोग बाहर थे। कोई अनहोनी नहीं हुई। सभी लोग सुरक्षित हैं, घायल मकान मालिक का उपचार जारी है।