ग्वालियर गिर्द: स्मार्ट मीटर का कमाल! BJP कार्यकर्ता के घर आया 31 हजार का बिजली बिल, ऊर्जा मंत्री से हुआ नाराज
एक भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप श्रीवास्तव की सोशल मीडिया पोस्ट मंगलवार सुबह से ही वायरल हो रही है। BJP वर्कर ने बिजली वितरण कंपनी और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के प्रति नाराजगी जताई है।प्रदीप का कहना है कि उसके मकान का बिजली बिल 31हजार रुपए आया है।उसने समय रहते शिकायत भी दर्ज कराई थी,लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।