कहरा: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माखर गांव में खेत में मोटर से पानी पटाने को लेकर हुई मारपीट, एक जख्मी: सदर अस्पताल में भर्ती
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माखर गांव वार्ड 9 के एक खेत में मोटर से पानी फसल में पटाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई है। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम प्रिंस कुमार बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने पांच लोगों पर खेत में पानी पटाने को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।