कहरा: सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहत गांव में बकरी को लेकर हुए विवाद में की गई मारपीट, दो जख्मी; सदर अस्पताल में भर्ती
सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहत गांव वार्ड 14 मे बकरी को लेकर हुए विवाद मे मारपीट हुई है। जिस मारपीट मे 1 महिला और 1 पुरुष जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजन के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम मनोज मुखिया और उषा देवी बताया जा रहा है। इस मामले मे जख्मी ने गुलो मुखिया और प्रमोद मुखिया पर लाठी डंडा से मारपीट करने का आरोप लगाया है।