बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र जोगी नवादा में दबंग मुकदमे मे समझौता करने का बना रहे दबाव, दे रहे जान से मारने धमकी
बारादरी थाना क्षेत्र जोगी नवादा की रहने वाली महिला ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया उनके बेटे का ठेला लगाने को लेकर पड़ोस के रहने वाले कुछ दबंगों से झगड़ा हो गया, कहासुनी पर दबंगों ने गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया, वहीं थाने में दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो चुका है। जिसमें दबंग उन्हें समझौते करने का दबाव बना रहे हैं।