बरेली: डीएम रविन्द्र कुमार के निर्देश पर सीडीओ जग प्रवेश ने रजिस्ट्री कार्यालय में मारा छापा, एक संदिग्ध को पकड़ा
बरेली में डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जग प्रवेश ने को रजिस्ट्री कार्यालय पर छापा मारा। मुख्य विकास अधिकारी ने रजिस्ट्री कार्यालय का मुख्य द्वार का चैनल बंदकर अंदर एक-एक व्यक्ति से पूछताछ की। इस दौरान एक व्यक्ति रिकॉर्ड रूम में अकेला मिला। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान सीडीओ करीब दो घंटे तक कार्यालय में मौजूद रहे।