बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर पीटा गया है। घायल व्यक्ति ने बताया कि वह अपने मकान का किराया मांगने गया था इसी बात को लेकर किराएदारों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गईहै। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।