बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस में जिलाधिकारी ने मारा छापा
कैंट थाना क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अचानक से छापेमारी की। छापेमारी से आरटीओ ऑफिस परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद दलालों में अफरा तफरी मच गई। कुछ दलाल मौके से फरार हो गए तो कुछ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरटीओ ऑफिस पर दलालो के सक्रिय होने की शिकायत जिलाधिकारी ने की छापेमारी।