इंदौर: भैरूघाट पर दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौत, घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया
Indore, Indore | Feb 7, 2025 मानपुर थाना क्षेत्र के भैरुघाट पर अल सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया । घाट उतरने के दौरान बस ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मारते हुए टैंकर में जा घुसी। हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 17 लोग गंभीर रुप से घायल हुए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से मानपुर और इंदौर भेजा गया। जिसमें उपचार के दौरान एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।