नवाबगंज: मोहर्रम को लेकर मसौली में शांति समिति की बैठक, पारंपरिक मार्गों से ही निकलेंगे ताजिया जुलूस, नई परंपराओं पर सख्त रोक
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मसौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सिरौली गौसपुर अनिल कुमार सरोज तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने की।