हंडिया: विवाहिता की मौत मामले में परिजनों ने किया हंगामा, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के हीरावन पट्टी बिझमनियापुर गांव में विवाहिता पिंकी बिंद की संदिग्ध मौत के मामले में बुधवार को परिजन थाने पहुंचे और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मायके पक्ष ने पति व जेठ समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बुधवार 05 बजे मिली जानकारी।