हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने पत्रकार की हत्या में शामिल 25 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस में पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्याकांड की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने घटना के शीघ्र अनावरण व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 5 टीमों का गठन किया था। पत्रकार की हत्या में शामिल अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसी क्रम में द्वारकाधीश गली दिल्ली वाला चौक निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।