बालोद: NPCI और RBI अधिकारी बनकर ठगों ने झलमला के शिक्षक से ठगे ₹3.28 लाख, ऑनलाइन ठगी के बाद बालोद थाने में FIR दर्ज
Balod, Balod | Jun 13, 2026 बालोद शहर के गंजपारा निवासी एक शासकीय स्कूल के प्रयोगशाला शिक्षक साइबर ठगों के झांसे में आकर 3 लाख 28 हजार 516 रुपए गंवा बैठे। ठगों ने खुद को एनपीसीआई हैदराबाद का अधिकारी बताकर पहले बोनस राशि और पॉलिसी संबंधी प्रक्रिया का हवाला दिया, फिर अलग-अलग बहाने बनाकर कई किश्तों में रकम अपने खातों में जमा करवा ली।