हरदोई: मोहद्दीनपुर गांव में दहेज हत्या के मामले में वांछित दंपत्ति को बेहटा गोकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2024 हरदोई में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बेहटा गोकुल पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित में चल रहे दंपत्ति को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी इंद्रेश यादव ने बताया कि वादी की तहरीर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहद्दीनपुर गांव निवासी कन्हैया लाल पुत्र मोहकम और कृष्णावती पति कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया है