ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाल अजय कुमार राय को दी गई भावभीनी विदाई, सीतापुर के लिए हुआ तबादला
ऊँचाहार कोतवाली प्रभारी रहे अजय कुमार राय का तबादला शुक्रवार की देर रात सीतापुर जनपद के लिए किया गया।रविवार को कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें साथी स्टाफ व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।इस दौरान पुलिसकर्मियों की आंखे नम रही तो क्षेत्रीय लोगों ने उनके बेहतर कार्यकाल की सराहना की।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।