दतिया नगर: जली हुई महिला की लाश का दतिया जिला चिकित्सालय में नहीं हुआ पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक जांच के लिए ग्वालियर भेजा गया शव।
गोराघाट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 के पास मिली अज्ञात महिला की जली हुई लाश के मामले में नया मोड़ सामने आया है। शव मिलने के करीब 48 घंटे बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जिला चिकित्सालय पहुंची गोराघाट थाना पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान के लिए कई लोग पहुंचे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस