पिंड्रा: फूलपुर थाना क्षेत्र में मैजिक ने ऑटो को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी ऑटो, 5 लोग हुए घायल
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव में शनिवार को एक सड़क हादसे में पांच ऑटो सवार और एक बाइक चालक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक माया ने ऑटो में जोरदार पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद ऑटो सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।