सैदपुर: ईद-उल-अज़हा पर सैदपुर के ईदगाहों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, नमाज में मांगी गई अमन-चैन की दुआ
ईद-उल-अज़हा गुरुवार को सैदपुर क्षेत्र में मजहबी उल्लास व शांति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही पूरे क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधानों में नमाज अदा करने पहुंचे। सैदपुर नगर के दादा साहब रोड स्थित ईदगाह के अलावा बहेरी सहित क्षेत्र के अन्य ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने ईद-उल-अज़हा की नमाज अता कर दुआ माँगी।