कटनी नगर: कटनी पुलिस की व्यापक रात्रि कांबिंग गश्त,117 वारंटी गिरफ्तार, जिलाबदर,निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों की हुई सघन चेकिंग
जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में,कटनी पुलिस द्वारा दिनांक 06 एवं 07 जून 2026 की दरम्यानी रात एक विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गस्त का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले भर में फरार, आदतन अपराधी, वांछित एवं संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।