समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने भले ही रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 12 हजार 158 किसानों ने धान का विक्रय किया है। शुक्रवार पांच बजे की स्थिति में जिले के 69 खरीदी केंद्रों पर अब तक 63 हजार 641 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, लेकिन इसमें से 22 हजार 898 मीट्रिक टन धान का अब तक परिवहन नहीं हो सका है। इसका मुख्य कारण मिलर्स द्वारा धान का उठाव न करना है।