गोरखपुर: महेसरा पुल के पास चल रहे अवैध निर्माण को नगर निगम की प्रवर्तन दल ने रुकवाया
प्रवर्तन दल प्रभारी के द्वारा नगर निगम के तत्वाधान में आज महेसरा पुल के पास अवैध तरीके से बना रहे मकान को मौके पर जाकर रोका गया एवं सख्त हिदायत दिया गया कि मौके पर कोई भी कार्रवाई नहीं करेंगे। अपना कागज लेकर रेंट विभाग नायब तहसीलदार सतीश चंद्र श्रीवास्तव से दिखाएंगे, नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही निर्माण कर कराया जा सकेगा।