बिरौल: पति के अवैध संबंध से परिवार टूटा, तीन बच्चों संग दर-दर भटक रही महिला, बिरौल थाने में पति व ससुराल पर मारपीट का आरोप
बिरौल थाना क्षेत्र से एक महिला के उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है, जहां मिर्जापुर गांव निवासी 40 वर्षीय रेनु देवी अपने तीन बच्चों के साथ न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंचीं। पीड़िता ने अपने पति राम प्रवेश साह पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। रेनु देवी का कहना है कि पति पिछले कई महीनों से घर से दूर रह रहे हैं और अपनी कमाई दूसरी महिला देता