अमरोहा: अमरोहा कचहरी में बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी, मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Amroha, Amroha | Apr 21, 2026 अमरोहा कचहरी में बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी, मतदान शुरू अमरोहा कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमा गया है। मंगलवार को सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई, जिसमें कुल 1030 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव में 55 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज मतपेटियों में कैद होगा।