इस्लामनगर अलीगंज: मिरचा में वज्रपात से भैंस की मौत, पशुपालक को हुआ 70 हजार का नुकसान
जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरचा गांव में मंगलवार दोपहर 3 वज्रपात की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बालेश्वर यादव अपनी भैंस को कटहरा आहर के पास बहियार में चरा रहे थे। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पशुपालक को करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।