बजाग: रंजरा बंजरा गांव के किसानों को नहीं मिल रहा खाद बीज, शहपुरा विधायक ने विभाग को लगाई फटकार
Bajag, Dindori | Jul 9, 2026 डिंडौरी जिले के रंजरा बंजरा गांव के किसानों को खाद और बीज संबंधित विभाग के द्वारा नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते किसानों ने शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के घर गुरुवार दोपहर 3:00 बजे पहुंच कर गुहार लगाई। गौरतलब है कि शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किसानों की समस्या सुनकर संबंधित विभाग को फोन के माध्यम से फटकार लगाई और तत्काल खाद बीज देने के निर्देश दिए।