हनुमानगढ़: जिले के रतनपुरा गांव में 6.6 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा के साथ एक युवक गिरफ्तार, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ जिले के रतनपुरा गांव में पुलिस ने 6.6 ग्राम हेरोइन चिटा नशा सहित युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाई जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।