कोलारस: SSC CGL का फाइनल रिजल्ट जारी, कोलारस की कुमुद गोयल बनीं GST इंस्पेक्टर
शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के लिए गर्व की बात है कि एप्रोच रोड निवासी महेश गोयल की पुत्री कुमुद गोयल का चयन SSC CGL 2025-26 के फाइनल रिजल्ट में हुआ है।यह रिजल्ट करीब बुधबार शाम 5 बजे जारी हुआ है बता दे कुमुद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 531वीं रैंक प्राप्त की है।उनकी इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन जीएसटी इंस्पेक्टर (GST Inspector) पद के लिए हुआ।