उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के ताहिरपुर कट के पास से एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की हुई स्कूटी भी बरामद कर ली है। दरअसल पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान ही चोर को पुलिस ने पकड़ा है।