गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना क्षेत्र की डबल स्टोरी कॉलोनी में कपड़े धो रही महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, CCTV फुटेज आया सामने
मोदीनगर की डबल स्टोरी कॉलोनी में कपड़े धो रही महिला पर बंदरों के झुंड़ ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। इस घटना से जुदा एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि मोदीनगर में रोजाना बंदरों के हमले से दर्जनों लोग घायल हो रहे है।