गाज़ियाबाद: पूर्व विधायक असलम चौधरी को थाना मसूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, ACP ने बताई कार्रवाई के पीछे की असल वजह
गाजियाबाद की मसूरी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता असलम चौधरी को रविवार रात गिरफ्तार किया है। एसीपी मसूरी ने इस कार्रवाई के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि असलम चौधरी के खिलाफ जमीन कब्जाने और दो करोड़ रुपए रंगदारी के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।