गाज़ियाबाद: टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में आठवीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सोमवार को थाना टीलामोड़ क्षेत्र में ऑक्सी होम सोसायटी की आठवीं मंजिल से एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गिरकर मौत हो गई। इस घटना को लेकर एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल ही पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट को बुलाते हुए मोके पर पहुँच कर पंचायतनामा की कार्यवाही कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।