माखन नगर: गनेरा में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आबकारी विभाग का पुतला दहन किया
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 26, 2026
गनेरा में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश तीव्र होता जा रहा है मंगलवार को ग्रामीणों ने शराब दुकान हटाने के विरोध में आबकारी विभाग का पुतला दहन किया। ग्रामीणों का कहना है कि वाइन शॉप मंदिर, स्कूल, ग्राम आबादी भूमि और नर्मदा क्षेत्र के पास संचालित हो रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है।