रामनगर: बुढ़वल सुढियामऊ रेलवे ट्रैक के किनारे खेतौरा गांव के एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला
रामनगर थाना अंतर्गत बुढ़वल सुढियामऊ रेलवे ट्रैक के किनारे खेतौरा गांव के मैनेजर सिंह पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह उम्र करीब 55 वर्ष का शव रेलवे ट्रैक से करीब 10 फुट की दूरी पर झाड़ियों में शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।