चूरू: ताल छापर में अफ्रीकी मेहमानों का डेरा, गूंजी ड्रिप-ड्रिप अलार्म की आवाज
Churu, Churu | Jun 4, 2026 चूरू। अफ्रीका के मूल निवासी ब्लू-चीक्ड बी-ईटर पक्षियों ने ताल छापर अभयारण्य में डेरा डाल लिया है। करीब 100 से अधिक पक्षी गर्मियों में प्रजनन के लिए यहां आए हैं और नवंबर तक वापस लौटेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार ये पक्षी हवा में ही कीट-पतंगों का शिकार कर भोजन करते हैं।