बिजनौर: बिजनौर थाने में फिल्मी कलाकार मुस्ताक खान के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज, अपहरण 20 नवंबर को हुआ था
Bijnor, Bijnor | Dec 10, 2024 20 नवंबर को दिल्ली मेरठ हाईवे पर फिल्मी कलाकार मुस्ताक खान के अपहरण के मामले में आज मंगलवार को समय करीब शाम 5:00 बजे थाना कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। फिल्मी कलाकार मुस्ताक खान के इवेंट्स मैनेजर शिवम यादव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। अपहरण कर्ताओं ने जबरन फिल्मी कलाकार के खाते से रकम निकाली थी।