बिजनौर: बिजनौर के गांव मुंढाला निवासी युवक की मथुरा में 5 मंजिला इमारत से गिरकर हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Dec 10, 2024 बिजनौर में मंगलवार को समय करीब सुबह 9:00 बजे बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव मुंढाला निवासी इमदाद अहमद के पुत्र एहसान अहमद की मथुरा में पांच मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। एहसान अहमद पेंट पुताई का काम करता था। हादसे से पहले ही वह पेंट पुताई कर रहा था। अचानक पांच मंजिला इमारत से नीचे गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है