गोरौल: सोंधो डीह के निकट गोरौल पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार से 85 कार्टून फ्रूटी पैक शराब बरामद की
गोरौल थाना क्षेत्र सोंधो डीह गांव के निकट वाहन जांच के दौरान शनिवार के देर रात्रि गोरौल पुलिस ने एक से 85 कार्टून फ्रूटी पैक विदेशी शराब बरामद किया। वही चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार को जप्त कर थाने लायी। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शराब लदी कार के ड्राइवर को पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही हैं।