गुना नगर: म्याना हाईवे 46 पर बस का कहर, कैरी बेचने जा रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की टक्कर से दर्दनाक मौत
म्याना हाईवे-46 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी। बरखेड़ा निवासी गुलाब सिंह धाकड़ कैरी बेचने बाजार जा रहे थे। गंभीर घायल बुजुर्ग ने इंदौर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस बस की तलाश में जुटी है।