नौगांव: नौगांव में गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री पार, मौसम विभाग ने अगले दो दिन 45-46 डिग्री पहुंचने की जताई उम्मीद
नौगांव नगर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। तेज धूप और लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए।