घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डेम सारनी का खोला गया एक गेट, तवा नदी में छोड़ा जा रहा 835 क्यूसेक पानी
सतपुड़ा डेम सारनी का वाटर लेवल मेंटेन करने बुधवार को डेम का एक गेट खोला गया। डेम का एक गेट खोलकर तवा नदी में 835 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तवा नदी में पानी छोड़े जाने से सिवनपाट गांव में तवा नदी के रपटे पर बाढ़ का पानी आ जाने से रपटे से आवागमन बन्द हो गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।