चूरू: नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर में पहुंचे विधायक, प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर, योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी
Churu, Churu | Jun 18, 2026 चूरू नगरपरिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर का गुरुवार को विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल और जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।